बिलासपुर:अनियंत्रित होकर सब्जी की दुकान में घुसी कार

हिमाचलक्राइमन्यूज़ ब्यूरो
बिलासपुर। सहयोगी संवाददाता

अति व्यस्त चौक भगेड़ में शनिवार शाम के समय एक अनियंत्रित कार सब्जी की दुकान में जा घुसी। जिसमें सब्जी बेच रहा दुकानदार घायल हो गया। वहीं भगेड़ के साथ लगती उतराई में भी एक कार अनियंत्रित होकर पैराफिट पर चढ़ गई, इसमें भी एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार एक कार अनियंत्रित होकर सब्जी की दुकान में जा घुसी तथा वहां मौजूद दुकानदार हरीकृष्ण (65) को टक्कर मार दी, जिससे उसकी टांग में गहरी चोट आई हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वही एक अन्य कार के अनियंत्रित होकर पैराफिट पर चढ़ जाने के कारण हवलदार अजमेर सिंह घायल हो गया। घुमारवीं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए