सरकार ने आईजी जहूर जैदी को किया सस्पैंड

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
शिमला। विकास नाथ
Zahur H. Zaidi I.P.S

सरकार ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ बड़ी करवाई की है। कोर्ट के आदेश पर सरकार ने आईजी जहूर जैदी को सस्पैंड कर दिया है। अदालत के आदेशों के बाद प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पैंड करने का निर्णय लिया है। गौर हो कि गुडिय़ा केस से जुड़े पुलिस लॉकअप हत्याकांड मामले में बीते बुधवार को अदालत में सुनवाई हुई थी। इस दौरान कमांडैंट थर्ड आईआरबी सौम्या साम्बशिवन की भी गवाही हुई। उन्होंने आईजी जैदी के खिलाफ  एक एप्लीकेशन भी अदालत में दी थी, जिस पर सीबीआई की विशेष अदालत ने प्रदेश पुलिस महानिदेशक को एक नोटिस जारी किया है।

सौम्या साम्बशिवन ने दिया था यह बयान

Soumya Sambasivan IPS

नोटिस के जरिए मामले को देखने और आईजी जहूर जैदी के खिलाफ  कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आईपीएस अधिकारी सौम्या साम्बशिवन ने एप्लीकेशन दायर करते हुए कहा था कि आईजी जैदी ने पक्ष में गवाही देने के लिए उन पर दवाब बनाया और उन्हें मानसिक दबाव झेलना पड़ा, ऐसे में मामले का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने काननू के मुताबिक एक्शन लेने के लिए कहा है। वहीं गुडिय़ा के परिजनों ने भी आईजी जैदी पर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर सरकार पर भी दबाब बनने लगा था।

Background👇
प्रदेश में सामने आए गुडिय़ा केस की जांच के लिए सरकार ने एसआईटी का गठन किया था। जांच के दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से एक की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। आरोप है कि पुलिस के टॉर्चर से उसकी मौत हुई। कस्टोडियल डैथ से जुड़े इसी मामले में आईपीएस अधिकारी सौम्या ने जैदी पर बयान बदलने के लिए दबाव बनाने का खुलासा किया था।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए