ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्रे शुरू

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कांगड़ा। गुरुदेव राणा

 विश्वविख्यात ज्वालामुखी मंदिर में आज गुप्त नवरात्रे शुरू होने के उपलक्ष्य पर पुजारी बर्ग विश्व कल्याण और विश्व शांति के लिये जप, पूजा लगातार 9 दिन तक करेंगे।
यह गुप्त नवरात्र 3 फरवरी तक चलेंगे।
विश्वविख्यात ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्रों का शुभारंभ विशेषतौर पर एस.डी.एम. ज्वालामुखी अंकुश शर्मा ने विधिवत पूजन, सकंल्प व कन्या पूजन से किया व नवरात्रों के दौरान अनुष्ठान पर बैठने वाले ब्राह्मणों और पुजारियों को संकल्प दिलाया।
एस डी एम अंकुश शर्मा व पुजारी प्रशांत ने बताया कि गुप्त नवरात्रों के दौरान विश्व शांति व विश्व कल्याण के लिए मां ज्वाला के मूल मंत्र, बटुक भैरव, गणपति, गायत्री व अन्य जप व पाठ किए जाएंगे।
 नौवें दिन हवन पूजा किया जाएगा।
इस अवसर पर  मंदिर अधिकारी विशन दास, मंदिर न्यास सदस्य पुजारी मधुसूदन शर्मा, पु प्रशांत, जे पी दत्ता,पु सौरभ शर्मा, त्रिलोक चौधरी सहित मंदिर न्यास के कर्मचारी कमल कांत, बलदेब, मनोहर व पुजारी वर्ग भी उपस्थित थे।
पुजारी मधुसदन, प्रवीन शास्त्री व सन्दीप शर्मा ने बताया कि आयोजन में भाग लेने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए