चरस की खेप सहित चाचा-भतीजा गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
मंडी, लक्की शर्मा।

जिला मंडी के अंतर्गत बीएसएल पुलिस थाना टीम ने दो हरियाणा निवासियों से चरस की एक बड़ी खेप बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस थाना बीएसएल कालोनी टीम द्वारा हरियाणा के चाचा-भतीजा को 1.222 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास पुत्र बलवान और महावीर पुत्र हुकम चंद निवासी वीपीओ कांसला जिला रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 व 29 में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बीएसएल कालोनी टीम मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार शाम एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली पर स्थित नरेश चौक पर नाकाबंदी लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने मनाली-चंडीगढ़ रूट की पंजाब रोडवेज की बस नंबर पीबी-12टी-9974 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर बस की सीट नंबर 38 व 39 पर बैठे दो व्यक्तियों के सामान से काफी मात्रा में चरस बरामद हुई। वहीं जांच अधिकारी द्वारा बरामद की गई चरस को तोलने पर यह 1 किलो 222 ग्राम निकली।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए