चंडीगढ़-मनाली NH पर HRTC बस-ट्रक में टक्कर

हिमाचलक्राइमन्यूज़ ब्यूरो
बिलासपुर। नविन ठाकुर

रविवार देर शाम राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट के कैंचीमोड़ के समीप मोड़ पर ओवरटेक करते समय एचआरटीसी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस खाई में लुढकने से बाल-बाल बच गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।


 हादसा एचआरटीसी की चंडीगढ़ से बस्सी रूट पर जा रही बस (एचपी 69 5406) व बिलासपुर से कीरतपुर की तरफ जा रहे ट्रक (एचपी12ए 5760) के बीच हुआ। 

बताया जा रहा है कि बस चालक ने कैंचीमोड़ के समीप बने एक तीखे मोड़ पर आगे जा रहे वाहन से ओवरटेक किया था कि उसी समय सामने से ट्रक आ गया जिससे दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि बस चालक और ट्रक चालक ने काफी बचाव किया। हादसे के बाद मौके पर चीखो-पुकार मच गई। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना स्वारघाट की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए गए। चार घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से पीएचसी स्वारघाट ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

घायलों की पहचान सीता राम पुत्र लखु राम निवासी रंडोह, जौगल राम पुत्र खौजू राम निवासी डैहर (सुंदरनगर), अजय कुमार पुत्र जगत राम निवासी दरातड, दीप सिंह पुत्र अमरजीत निवासी कीरतपुर साहिब, रोपड पंजाब के रूप में हुई है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत