हमीरपुर:रसोई में खाना खा रहे दंपती पर तेंदुआ ने किया जानलेवा हमला, बाल बाल बचे दंपत्ति

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
हमीरपुर। राज्य ब्यूरो
तेंदुए का शव

नादौन के पुतड़ियाल रसोई घर में खाना खा रहे दंपती पर एक तेंदुआ ने हमला कर दिया। बचाव में दंपती ने तेंदुए पर लकड़ी से वार कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे नादौन के पुतड़ियाल के जंगल गांव की है। बलवंत और उनकी पत्नी निशा ने बताया कि घटना के समय उनका बेटा अपनी दादी के साथ कमरे में था। इसी बीच तेंदुआ रसोई घर में घुसा और उन पर हमला कर दिया।


बलवंत ने चूल्हे के पास पड़ी लकड़ी (पच्चर) को उठाया और तेंदुए को बाहर निकालने की कोशिश की। तेंदुआ हावी हुआ तो उन्होंने पच्चर को उसके मुंह पर मारा। इससे तेंदुआ जमीन पर गिर गया। इस दौरान वे बाहर निकले और शोर मचाया। वार्ड सदस्य वीना व ग्रामीण मौके पर जुट गए और वन विभाग और पुलिस को सूचना दी।

गांव की महिला पवना देवी ने कहा कि उसी दिन दोपहर में वह अपने बेटे सुमन के साथ घास लाने के लिए खेतों में गई थीं। तेंदुए ने उन पर भी हमला किया था। तब उन्होंने और खेतों में काम में जुटे अन्य लोगों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया।

वन विभाग के अधिकारी रात को ही घटना स्थल पर पहुंचे। डिप्टी रेंजर विकास दत्ता ने बताया कि जिस लकड़ी का इस्तेमाल किया था, वह तेंदुए की आंख पर लगी थी। 
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए