केंद्रीय राज्य मंत्री ने बस में तय किया ऊना से दिल्ली का सफर, सोते हुए फोटो वायरल

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
शिमला। संवाद सूत्र

राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर का एचआरटीसी बस में सोते हुए फोटो वायरल हुआ है। अनुराग ठाकुर रविवार को राज्य स्तरीय लोहड़ी उत्सव का शुभारंभ करने अपने लोकसभा क्षेत्र के तहत ऐतिहासिक व धरोहर गांव परागपुर हिमाचल आए हुए थे।

बतौर मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय उत्सव का शुभारंभ करने के बाद अनुराग ठाकुर सड़क मार्ग से पहले ऊना पहुंचे और उसके बाद ऊना बस स्टैंड से हिमाचल पथ परिवहन निगम की दिल्ली जाने वाली बस में सवार हो गए। इस दौरान थकावट और ठंड के कारण उनकी बस में आंख लग गई।

इसी दौरान बस में सवार एक यात्री ने उनकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बता दें कि अनुराग ठाकुर शनिवार को कर्नाटक के बेलगांव और चिकोड़ी में नागरिकता संशोधन कानून विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने गए हुए थे।

इस कार्यक्रम के बाद वह हवाई यात्रा के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। दिल्ली में अपने मंत्रालय के काम निपटाने के बाद शाम 3:00 बजे दिल्ली से ऊना जिला के विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान लोगों के समस्याएं सुनीं और मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के उचित दिशा निर्देश दिए।

जिसके बाद अनुराग ठाकुर सड़क मार्ग से धरोहर गांव रायपुर पहुंचे। सैकड़ों किलोमीटर का सफर करने के दौरान काफी थकावट के बाद भी अनुराग ठाकुर ने आराम नहीं किया। लोहड़ी उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करने के साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के समापन के बाद वह ऊना बस स्टैंड पहुंचे और इसके बाद वह एचआरटीसी की बस में दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

अनुराग ठाकुर चौथी बार हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते हैं। वह पूर्व में बीसीसीआई के अध्यक्ष और हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के अलावा  भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। 
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए