मंडी: BSL जलाशय में मिला गला सड़ा शव, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
मंडी। अखिल शर्मा

सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय से शव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा घटनाक्रम में बीएसएल जलाशय के बी-पॉइंट के पास पुलिस ने एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चांच शुरू कर दी है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सुंदरनगर पुलिस को सुचना मिली कि बीएसएल जलाशय में बी-पॉइंट के पास एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीबीएमबी कर्मियों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव बहुत पुराना है और पूरी तरह से गल-सड़ चूका है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीएसएल जलाशय से गला सड़ा शव बरामद किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया है रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा कि शव किसका है और कितना पुराना है। मामले की जांच जारी है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए