चंबा:470 ग्राम चरस के साथ पकड़ा व्यक्ति

हिमाचलक्राइमन्यूज़ ब्यूरो
चंबा। विजय ठाकुर


पुलिस की ओर से चरस की तस्करी करने वालों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल लगी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने भी इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने चीमा के पास नाकाबंदी कर रखी थी।
इस दौरान वाहनों की चैकिंग के दौरान जब होली से चामुंडा की तरफ जा रही बस की तलाशी ली गई, तो चैकिंग के दौरान बस में बैठे एक व्यक्ति की तलाशी के दौरान 470 ग्राम चरस बरामद की गई। इस व्यक्ति की पहचान सोनू कुमार निवासी आगार डाकघर खुंदेल तहसील व जिला चंबा के तौर पर हुई है। इस व्यक्ति को पुलिस दल ने मौका से हिरासत में ले लिया और पुलिस थाना सदर चंबा में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

दुखदायक हादसा:खाई में गिरी स्कूली बच्चों से भरी वैन, 4 की हालत गंभीर

हमीरपुर:आयोजन करवाने के लिए इवेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल से अब घर बैठे अनुमति प्राप्त करें- उपायुक्त

हिमाचल हाई कोर्ट ने लगाई परीक्षा आयोजन पर लगाई रोक

रमजान 2021: तरावीह के लिए रात में नहीं खुलेगा ताजमहल, कोरोना के चलते लिया गया फैसला

रथ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट कि रोक, 23 जून को होनी थी रथ यात्रा

बैंकों में चार दिन तक नहीं होगा लेन-देन

कुल्लू:मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन

शिमला: मास्क को लेकर शिमला पुलिस व पर्यटक कि बहस

हमीरपुर:16 लोगों ने जीती कोरोना की जंग, 7 निकले पॉजीटिव

मुख्यमंत्री जयराम ने भोरंज विस को दी 80 करोड़ कि सौगात