सेना भर्ती के लिए एंट्री न मिलने पर भड़के युवाओं ने जाम किया हाईवे

हिमाचलक्राइमन्यूज़ ब्यूरो
ऊना। जतिन कुमार/ दिलबाग ठाकुर

ऊना में स्थानीय इंदिरा मैदान में सेना भर्ती के लिए गेट से एंट्री न मिलने पर गुस्साए युवाओं ने सोमवार सुबह धर्मशाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। गुस्साए युवाओं ने रोष प्रदर्शन किया और दो से तीन घंटे तक एनएच पर जाम लगा दिया। चंडीगढ़-धर्मशाला एनएच पर धरना देने वाले युवाओं ने आरोप लगाया कि वे सेना भर्ती में निर्धारित समय पर पहुंच गए थे, लेकिन सेना भर्ती में भीड़ अधिक होने के कारण वे मैदान में प्रवेश नहीं कर पाए।


कई युवाओं ने गेट पर अपने दस्तावेज भी दिखाए, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। सोमवार को ऊना, बिलासपुर और हरियाणा के युवाओं की संयुक्त भर्ती थी। ज्यादा भीड़ होने के कारण मैदान में एंट्री न मिलने पर युवा गुस्सा हो गए और धर्मशाला-चंडीगढ़ एनएच पर बैठ गए।  इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एडीसी अरिंदम चौधरी और एएसपी विनोद धीमान ने युवाओं को शांत करवाया और जाम खुलवाया। 

500 में से एक युवा के दस्तावेज ही निकले सही 

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल सतीश कुमार ने कहा कि नौ जनवरी को दस्तावेज पूरे न होने के कारण कुछ युवा सेना भर्ती में शामिल नहीं हो पाए थे। इन्हें 13 जनवरी को फिर से मौका दिया गया था।

कुछ युवक रिजेक्ट होने के बाद फिर से फर्जी तरीके से एंट्री करना चाहते थे। इन्हें मैदान में आने से रोका गया। धरने पर बैठे करीब 500 युवाओं के दस्तावेज दोबारा से चेक किए गए। इनमें मात्र एक युवक के दस्तावेज सही पाए गए हैं।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए