नशे से नई पौध को बचाने के लिए अब केमिस्टों पर नजर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कांगड़ा। राज्य ब्यूरो1
नशे के चंगुल से नई पौध को बचाने के लिए पुलिस अब केमिस्टों पर नजर रखेगी। ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर पुलिस मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण करेगी ताकि नशीले कैप्सूलों की बिक्री को रोका जा सके। अक्सर आए दिन नशीले कैप्सूलों समेत नशे के कारोबारी पकड़े जा रहे हैं, इसीलिए अब पुलिस ने केमिस्टों पर नजr रखने का फैसला लिया है।

धर्मशाला में वीरवार को पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक में यह फैसला लिया गया। साथ ही मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर चिराग ठाकुर ने प्रतिबंधित दवाओं के दुरुपयोग से निपटने के उपायों पर जानकारी भी साझा की। बैठक में लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश भी जारी हुए और बाल अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। इसके अलावा पुलिस के रूटीन कार्यों पर भी समीक्षा की गई। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि नशीली दवाओं की बिक्री पर शिकंजा कसने के लिए अब पुलिस केमिस्टों पर नजर रखेगी और थाना प्रभारी मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण करेंगे। यदि मेडिकल स्टोरों में प्रतिबंधित दवाएं बरामद होती हैं तो केमिस्टों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत