फ़र्ज़ी वेबसाइट बना लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपी 24 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर

मास्टरमाइंड संदीप को लाने पुलिस टीम हैदराबाद रवाना
हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
हमीरपुर। रजनीश शर्मा 

फ़र्ज़ी वेबसाइट बनाकर लोगों से लॉटरी और इनाम के रूप में लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को हमीरपुर पुलिस ने गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को 24 जनवरी तक पुलिस रिमांड में रखा जाएगा। इस दौरान उनसे कड़ी पूछताछ होगी। इस फ़र्ज़ी वेबसाइट का मास्टरमाइंड संदीप कुमार पहले से ही हैदराबाद में अरेस्ट है। बड़सर पुलिस की एक टीम इसे हमीरपुर लाने के लिए हैदराबाद रवाना हो गयी है।

आपको बता दें कि बड़सर थाना में दर्ज एफआईआर नंबर 106/2019 के तहत दो व्यक्तियों तौसीफ अहमद और विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वे 24 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे ।ये दोनों व्यक्ति ऐसी वेबसाइटें बना रहे थे जिनका इस्तेमाल पीड़ितों को लुभाने के लिए किया जा रहा था। इस मामले में एक वेबसाइट flipkartwinprize.com में सोम दत्त निवासी  सोहारी ( बड़सर)  से 14 लाख 42 हज़ार रुपये लॉटरी के नाम पर ठग लिए गये। 

एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि साईबर क्राइम से बचने के लिए पुलिस द्वारा समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। किसी भी इनाम या लॉटरी के लिए झाँसे में न आयें। फ़िलहाल पुलिस ने  मामले में दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है। मास्टर माइंड को भी शीघ्र हैदराबाद से हमीरपुर लाया जा रहा है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला