एसडीएम नादौन से ऊंची आवाज में बोलना एक वकील को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
हमीरपुर।

एसडीएम कार्यालय नादौन में एक अधिवक्ता और एसडीएम के बीच नोकझोंक हो गई। मामला तनावपूर्ण होने पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अधिवक्ता बुधवार को एसडीएम नादौन के पास एक विवाह के पंजीकरण को लेकर पहुंचा था। उसने एसडीएम के सामने ऊंची आवाज में बात करना शुरू कर दिया।

एसडीएम के समझाने पर भी वह शांत नहीं हुआ। इसके चलतेकार्यालय  में आए अन्य लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता के मुंह से किसी नशीले पदार्थ की गंध आ रही थी। एसडीएम कार्यालय में गलत आचरण को लेकर पुलिस थाना में शिकायत की गई। पुलिस अधिवक्ता को साथ ले गई।

एसडीएम किरण बड़ाना ने बताया कि अधिवक्ता का फोन पर भी उनसे बात करते हुए ठीक आचरण नहीं था। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने भादंसं की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी के खून और यूरिन के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए