Nirbhaya Case: फांसी से 3 दिन पहले आखिरी बार परिवार से मिलाए गए निर्भया के गुनहगार


Nirbhaya Case: फांसी से 3 दिन पहले आखिरी बार परिवार से मिलाए गए निर्भया के गुनहगारनिर्भया गैंगरेप के 4 दोषियों में से एक दोषी मुकेश सिंह (फाइल-GettyImages)
  • चारों दोषियों को 1 फरवरी को फांसी दी जाएगी
  • SC ने तिहाड़ जेल से पूछा- फांसी की तारीख क्या
निर्भया के गुनहगारों की फांसी की तारीख अब करीब आ गई है. कोई अड़चन नहीं आई तो निर्भया के चारों मुजरिमों को 1 फरवरी को फांसी दी जाएगी. तिहाड़ जेल प्रशासन ने फांसी की सारी तैयारी भी पूरी कर ली है. मंगलवार को चारों गुनहगारों को उनके परिवार वालों से आखिरी बार मुलाकात कराई गई. हालांकि, अभी भी चारों गुनहगार फांसी से बचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.
निर्भया के दोषी मुकेश सिंह की दया याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है. दया याचिका खारिज होने के खिलाफ मुकेश ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है. इस पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा.
तो दूसरी ओर एक अन्य दोषी अक्षय ने मंगलवार को क्यूरेटिव पिटिशन दायर की है. एक और दोषी विनय आज दया याचिका दायर करेगा.
आज तिहाड़ जेल देगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने तिहाड़ प्रशासन से पूछा है कि फांसी की क्या तारीख सेशन कोर्ट ने तय की है, क्या कोई डेथ वारंट जारी हुआ है? आज बुधवार सुबह तिहाड़ प्रशासन इस संबंध में जवाब देगा.

डीजी तिहाड़ ने कन्फर्म किया है दोषी अक्षय ने क्यूरेटिव पिटिशन लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने तिहाड़ से जवाब भी मंगा है जो कल तिहाड़ जेल को मिला है. तिहाड़ आज जवाब देगा कि 1 फरवरी का डेथ वारंट जारी किया गया है. उसके हिसाब से ही क्यूरेटिव पिटिशन पर जल्द सुनवाई होगी क्योकि 1 फरवरी नजदीक है.
तिहाड़ जेल प्रशासन इस बात पर भी कानूनी राय ले रहा है कि क्या एक आरोपी की सारी कानूनी रास्ते खत्म होने के बाद सिर्फ उसे ही पहले फांसी पर लटकाया जा सकता है या फिर नहीं.
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए