डंपर से कुचलकर एसटीएफ के हवलदार की मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
दिल्ली। न्यूज़ डेस्क


एसटीएफ हरियाणा में तैनात हवलदार को शुक्रवार सुबह प्याली चौक पर एक अनियंत्रित डंपर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान गांव छांयसा निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।
सुरेश कुमार साल 2008 में हरियाणा पुलिस के इंडियन रिजर्व बल में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। वे पदोन्नत होकर हवलदार बने थे। इस समय एसटीएफ हरियाणा के गुरुग्राम कार्यालय में डेपुटेशन पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल से वे किसी काम के सिलसिले में बल्लभगढ़ जा रहे थे। प्याली चौक पर तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे वे मोटरसाइकिल सहित सड़क पर जा गिरे। उनका सिर डंपर के अगले टायर के नीचे आ गया। उन्होंने हेलमेट पहना था। इससे करीब 15 फुट तक वे टायर के साथ-साथ सड़क पर घिसटते चले गए। डंपर के टायर के नीचे आने से हेलमेट के साथ ही सुरेश कुमार का सिर भी बुरी तरह कुचल गया। इससे मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

आस-पास मौजूद लोगों ने डंपर चालक को वहीं दबोच लिया। उसकी पहचान मेवात के गांव उटावड़ निवासी साकिर के रूप में हुई है। डंपर चालक पाली क्रशर जोन से बल्लभगढ़ जा रहा था। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने सुरेश के छोटे भाई नरेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। नरेश ने बताया है कि वे दो भाई हैं। सुरेश बड़े थे। नरेश शहर में ही एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। सुरेश के तीन बच्चे हैं। इस हादसे से उनके परिवार सहित पूरा गांव छांयसा गमगीन है। सुरेश के छोटे भाई नरेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी परिवार वालों ने किसी तरह की आशंका नहीं जताई है। हमारी टीम अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी हैं।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत