भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं जेपी नड्डा, जरूरी हुआ तो 21 को चुनाव

जेपी नड्डा छात्र राजनीति के समय एबीवीपी से जुड़े और संगठनों के विभिन्न पदों पर रहते हुए पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गए थे। उसके बाद वे राज्य और केंद्र में मंत्री भी रहे हैं।

navbharat-times
जेपी नड्डा 20 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीजेपी अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। पार्टी की ओर से कहा गया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 जनवरी को होगी। यदि आवश्यक हुआ तो चुनाव 21 जनवरी को होगा। सूत्रों के मुताबिक, नड्डा निर्विरोध निर्वाचित होंगे।
जगत प्रकाश नड्डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। नड्डा का पार्टी का 11वां अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। अभी गृहमंत्री अमित शाह के पास पार्टी अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है। शाह के केंद्र में मंत्री बनने के बाद पार्टी की गतिविधियों को संभालने के लिए नड्डा को उनका सहयोगी बनाया गया था। 

जेपी नड्डा छात्र राजनीति के समय एबीवीपी से जुड़े और संगठनों के विभिन्न पदों पर रहते हुए पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गए थे। उसके बाद वे राज्य और केंद्र में मंत्री भी रहे हैं। 58 वर्षीय नड्डा को लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी, जहां चुनावों में एसपी-बीएसपी गठबंधन के बाद भी 80 में से बीजेपी ने 62 सीटें जीती हैं। तीन बार विधायक रहे नड्डा राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीकों का ऐलान

हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर पकड़ा 49 लाख कैश, बोला रोहरु जा रहा था cash

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

आज का शब्द: जघन्य और अज्ञेय की कविता- शायद तुम सच ही कहते थे

फर्जी टीकाकरण : टीका-घोटाले के आरोपी ने कोविशील्ड के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को पत्र लिखने का किया दावा

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Nepal Social Media Row: नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर सियासी तूफान, नेताओं ने देश की सरकार को घेरा