किन्नर समुदाय के घर में की थी लाखों की चोरी, पुलिस ने उत्तराखंड से दबाेचे 4 आरोपी


हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कांगड़ा।

 सदर थाना धर्मशाला के अंतर्गत किन्नर समुदाय के घर में चोरी करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चोरी मामले के 4 उत्तराखंड से गिरफ्तार कर हिमाचल लाई है। जानकारी के अनुसार 27 दिसम्बर, 2019 को सदर थाना धर्मशाला में किन्नर समुदाय से संबंध रखने वाली कांता माई ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके घर से 10 लाख रुपए नकद जबकि 15 लाख रुपए के सोने और चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। उन्होंने शिकायत में बताया था कि दिसम्बर माह में उनके पास 2 किन्नर महिलाएं संजना और सपना व एक युवक अनीश शरण लेने आया था। करीब एक सप्ताह तक तीनों शहर सहित आसपास में नाच-गाना कर बधाई मांगते रहे, साथ ही उन्होंने पता लगा लिया कि कांता माई ने रुपए और जेवरात कहां रखे हैं।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उत्तराखंड में दी दबिश

इसके चलते तीनों ने 27 दिसम्बर की रात को अलमारी से 10 लाख रुपए नकद व 15 लाख रुपए के सोने व चांदी के आभूषण उड़ा लिए। पुलिस के पास केवल तीनों के नाम और एक मोबाइल नंबर था। इस मोबाइल नंबर को ट्रेस करने पर उनकी लोकेशन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आसपास मिली। इसके बाद पुलिस के पीएसआई नारायण सिंह, हैड कांस्टेबल अरविंद, कांस्टेबल पंकज और महिला कांस्टेबलों में सोनिया और सलोचना की टीम ने उत्तराखंड में जाकर दबिश दी।

होटल के कमरे से गिरफ्तार किए आरोपी

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने रुड़की (उत्तराखंड) के कलियार के होटल में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने होटल के कमरे में वहां पर एक अन्य युवक मोहम्मद मुनीष को भी गिरफ्तार किया, साथ ही होटल के कमरे से 8.21 लाख रुपए और कांता माई की ओर से बताए गए सभी जेवरात बरामद किए। वहीं आरोपियों से पुलिस ने एक डेढ़ लाख की गाड़ी भी कब्जे में ली है। बताया जा रहा है कि किन्नर समुदाय से संबंध रखने वाली लड़कियां मुरादाबाद के एक डेरे की शिष्या हैं। बहरहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर धर्मशाला पहुंचा दिया है।

क्या बोले एसपी कांगड़ा

एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि धर्मशाला पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पिछले सप्ताह हुई लाखों रुपए की चोरी की वारदात को सुलझाया है। चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी और गहने भी बरामद किए हैं।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए