कुल्लू:जेल से फरार विदेशी महिला से रेप का आरोपी कैदी 12 दिन बाद गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू। रुचिका

जिला की जेल से भागा रेप के आरोपी (Rape Accused) कैदी खेम राज को पुलिस ने 12 दिन के बाद व्यास नदी के किनारे से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, खेम राज 15 जनवरी को सुबह कुल्लू जेल (Kullu Jail) से फरार हो गया था. इसके बाद जेल वार्डन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कैदी की तलाश शुरू की थी. अब जाकर रविवार देर शाम को पुलिस को मामले में सफलता मिली है.


पानी और बिस्कुट खाकर गुजारे दिन

एसपी कुल्लू गौरव सिंह (SP Kullu) ने बताया कि फरार कैदी हेमराज को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि खेमराज ने पूछताछ में बताया कि 12 दिन ऊंची पहाड़ियों में डोगरी के बीच गुजारे हैं. इस दौरान खेम राज खराहल घाटी की ऊंची पहाड़ी माहूटी नाग और बिजली महादेव में रहा. इस दौरान उसने बिस्कुट और पानी पीकर गुजारा किया. इसके बाद जब खेम राज की तबीयत खराब होने के बाद उसने भुंतर में मित्र से सहयोग मांगा. इसके लिए वह अपने मित्र के पास भुंतर जा रहा था और व्यास नदी के किनारे पैदल चल रहे खेमराज को पीरडी के पास पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया. एसपी ने बताया कि खेमराज को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके लिए पुलिस ने कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
कुल्लू जेल से भागा कैदी हेमराज.
Rape Accused

मनाली में विदेशी महिला से रेप का आरोप
गौर रहे खेमराज साल 2015 में मनाली में हुए विदेशी के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी हैं. जिसमें मामला कोर्ट में विचाराधीन है. ऐसे में खेमराज पिछले 4 वर्षों से कुल्लू जेल में बंद था. 15 जनवरी को सुबह पानी की टंकी में चढ़कर हेमराज जेल से फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस खेमराज की तलाश कर रही थी और 12 दिनों के बाद पुलिस ने खेमराज को गिरफ्तार किया है.
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला