कार रुकवाकर चालक पर चलाई गोलियां

घनौर पुलिस ने कार चालक को रास्ते में रोक कर गोलियां चला कर जानलेवा हमला करने के अारोप में हरप्रीत सिंह वासी गांव चमारू की शिकायत पर पुलिस ने उसी गांव के गोबिंद सिंह व दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते मंगलवार शाम को शिकायत कर्ता अपनी गाड़ी में घनौर जा रहा था। गांव लाछडू कलां के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गाड़ी को रुकने का इशारा किया। जब वह गाड़ी रोकने लगा तो एक अन्य व्यक्ति सामने आया और गाड़ी पर पिस्तौल से 3 फायर किये। शिकायत कर्ता गाड़ी की सीट पर लेट गया और अारोपी मौके से भाग खड़े हुये। शिकायत कर्ता ने पुलिस को बताया कि यह हमला गोबिंद सिंह ने करवाया है। उसकी गोबिंद सिंह के साथ पुरानी रंजिश है।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए