नालागढ़:प्राइवेट स्कूलों में बिना परमिट की बसों पर लाए जा रहे हैं बच्चे, प्रशासन ने की कार्रवाई

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो बी बी एन।


प्राइवेट स्कूल प्रबधंन की ओर से स्कूल बसों के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण अभिभावकों औरछात्रों को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। शिक्षा औरट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधनको हमेशा की तरह सख्त आदेश जारी किए जाते हैं कि स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें, लेकिन निजी स्कूल पैसे कमाने के चक्कर में बच्चों की जान जोखिम में डालकर स्कूल बसों को सड़कों पर दौड़ाते हैं।


बुधवार को आरटीओनालागढ़ रविंद्र शर्मा ने पंजैहरा व बरूणा में स्कूल बसों के खिलाफ शुरू किए अभियान के तहत चेकिंग की, जिसमें चार स्कूल बसों का जुर्माना लगाया। आरटीओ ने बिना परमिट के दौड़ रही रॉयल पब्लिक स्कूल बरूणा की स्कूल बस व सुमोवैन को कब्जे में लेते हुए इपाउंड किया। इसके अलावा मौके पर बस की पासिंग सर्टिफिकेट न मिलने पर भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।
गौरतलब रहे कि बीते साल नूरपुर जैसे भयानक हादसे में स्कूल बस में सवार 27 बच्चों की मौत हो गई थी, जिसमें स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई थी।
नालागढ़ के आरटीओ रविंद्र शर्मा ने कहा कि विभाग ने जिन प्राइवेट स्कूल बसों के खिलाफ कार्रवाई की,उनमें ट्रैकिंग सिस्टम, बसों के अंदर सिक्योरिटी कैमरा, बिना वर्दी के चालक व जरूरत से ज्यादा बच्चे सफर करते पाए गए थे। विभाग ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले प्राइवेट स्कूलों को बख्शा नही जाएगा। रॉयल पब्लिक स्कूल बरूणा की दो बसों को जब्त किया गया है जो कि बिना परमिट के चल रही थीं। जिनपर जुर्माना लगाने के बाद वाहनों को सख्त आदेश देते हुए छोड़ा जाएगा, ताकि वह खामियां पूरी हो सकें।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में येलो-ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जयराम को 4 बार जन्म लेना पड़ेगा वीरभद्र बनने के लिए:अग्निहोत्री

बस में सफर कर रहे दो युवकों से चरस बरामद, गिरफ्तार

UP Panchayat Election 2021: कौशांबी में सुबह 6 बजे से लाइन में लगे मतदाता, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला: मोदी का ट्वीट

हमीरपुर:उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने अधिकारियों के साथ की चर्चा

हिमाचल के सीएमओ 14 दिन के लिए हुए बन्द

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा