ज्वाली:4000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा स्कूल सुपरिंटेंडेंट

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा।



शनिवार को धर्मशाला की विजिलेंस टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा तैनात सुपरिंटेंडेंट हरबंस लाल को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इसी स्कूल से अप्रैल 2019 में रिटायर हुए प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि हटली स्कूल का सुपरिंटेंडेंट हरबंस लाल उसके पहले के तनख्वाह के कुछ एरियर के बिलों को क्लीयर कराने की एवज में चार 5000 रुपए की मांग कर रहा था।




विजिलेंस को शिकायत मिलने पर डीएसपी विजिलेंस धर्मशाला रणधीर सिंह की अगुवाई में इंस्पेक्टर चमन, इंस्पेक्टर कुलदीप, सब इंस्पेक्टर प्रेम सिंह, हैड कांस्टेबल संजय व हैड कांस्टेबल अजीत की एक ट्रैप टीम फतेहपुर इलाका में पहुंची। यहां हरबंस लाल का ट्रैप लगाया। हरबंस लाल ने राजेंद्र कुमार को 4:00 बजे हटली स्कूल में 4000 रुपए के साथ आने को कहा था।
टीम ने ट्रैप लगाकर उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है। उस पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा-7 के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। ज्ञात रहे कि सुपरिंटेंडेंट हरबंस लाल अपने ही भूतपूर्व बॉस से उसके बिल पास करने के लिए रिश्वत मांग रहा था।


Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Team
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में येलो-ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जयराम को 4 बार जन्म लेना पड़ेगा वीरभद्र बनने के लिए:अग्निहोत्री

बस में सफर कर रहे दो युवकों से चरस बरामद, गिरफ्तार

UP Panchayat Election 2021: कौशांबी में सुबह 6 बजे से लाइन में लगे मतदाता, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला: मोदी का ट्वीट

हमीरपुर:उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने अधिकारियों के साथ की चर्चा

हिमाचल के सीएमओ 14 दिन के लिए हुए बन्द

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा