40 लाख में बेच रहे थे आरोपी 1 करोड़ 60 लाख के नकली नोट

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
दिल्ली/हरियाणा। ब्यूरो

गुरुग्राम के सोहना रोड पर बीते बुधवार को हुई नकली करेंसी छापेमारी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया है कि नकली करेंसी रखने के आरोप में गिरफ्तार वसीम और कासिम सोहना रोड पर 1 करोड़ 20 लाख के नकली नोट 40 लाख रुपये में बेचने आए थे. नकली नोटों की यह खेप 2-2 हजार के नोटों के रूप में थी. फिलहाल दोनों आरोपी 7 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं.
एसीपी क्राइम शमशेर सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

 पुलिस आरोपियों के नेटवर्क को और इनकी क्राइम की कुंडली को भी खंगालने में जुटी है. साथ ही इस मामले में नोट पर इस्तेमाल की जाने वाली स्याही और बाकी संदिग्ध दस्तावेज दोनों आरोपी कहां से लेकर आए, कहां-कहां इनके कनेक्शन हैं और किस गिरोह से इनका संबंध है, कहीं इनके तार पाकिस्तान से तो नहीं जुड़े हैं ऐसे तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है.

दरअसल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली नोटों की बड़ी खेप की सोहना रोड पर डील करने वाले हैं. इसी इनपुट के आधार पर एनआईए और गुरुग्राम पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर करोड़ 20 लाख के नकली नोट, लेपटॉप और प्रिंटर बरामद किया था. साथ ही मेवात के पुन्हाना के रहने वाले वसीम और कासिम को नकली करंसी रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था. वसीम, जहां बीएससी का छात्र है तो वहीं कासिम वेल्डिंग का काम करता है.
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Bondi Beach Shooting: सिडनी गोलीकांड में मृतको की संख्या बढ़कर हुई 16, मरने वालों में 12 साल का बच्चा भी शामिल