कांगड़ा:मां को चाचा संग अवैध संबंध बनाते बेटे ने देखा, दोनों ने मिलकर मासूम को दी दर्दनाक मौत
हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कांगड़ा। संवाद सूत्र
प्रदेश के जिला कांगड़ा में शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। मां ने अपने सात साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। मामला इंदौरा तहसील की भोग्रवां पंचायत का है। बताया जा रहा है कि मां ने अपने अवैध सबंधों के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस थाना इंदौरा में इस संबंध में आरोपी महिला के पति बलवंत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन बच्चों की मां पूना देवी पत्नी बलवंत सिंह के अपने देवर सेवा कुमार के साथ अवैध संबंध थे।
सात साल के बेटे युद्धवीर उर्फ विनय ने उन्हें संबंध बनाते देख लिया था। इस कारण महिला ने देवर के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। आरोपी महिला और उसके देवर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस परिवार के सदस्यों समेत अन्य लोगों के भी बयान ले रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला के इस कदम से पूरा परिवार बिखर गया है।

Comments
Post a Comment