सरकारी सीमेंट से बना रहे थे घर, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
 मंडी। विकी शर्मा

पुरूष और महिला अपने घर बनाने के लिए सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल कर रहे थे। जोर-शोर के साथ घर का काम चल रहा था। इतने में यहां से विजिलेंस की टीम गुजरी तो दोनों को सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल करते रंगे हाथ धर दबोचा। 

विजिलेंस ने 75 बैग बरामद किए हैं। मामला मंडी के गोहर उपमंडल के किलिंग गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर सुनील कुमार और संजय कुमार के नेतृत्व वाली टीम इलाके में जा रही थी। 

किलिंग गांव से होकर जब यह टीम गई तो सड़क किनारे बन रहे मकान के बाहर रखी गई सरकारी सीमेंट की बोरियों को देखकर रूक गए। वहीं इस घर से 50 मीटर दूर एक अन्य घर का निर्माण कार्य भी चला हुआ था। जहां पर भी सरकारी सीमेंट का ही इस्तेमाल किया जा रहा था। विजिलेंस की टीम ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सीमेंट को अपने कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

एएसपी मंडी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मुन्नी लाल स्पुत्र हरणू और गगन मंजू पत्नी योगेश कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 411 और 379 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुन्नी लाल के निर्माणाधीन घर से 41 बैग सरकारी सीमेंट के बरामद हुए हैं। जिनमें से 28 बैग सीलबंद और 13 बैग खाली मिले हैं। वहीं गगन मंजू के निर्माणाधीन घर से 34 बैग बरामद हुए हैं। जिनमें से 28 बैग सीलबंद और 8 बैग खाली बरामद किए गए हैं।


उन्होंने बताया कि पकड़े गए सीमेंट के भरी और खाली बैग पीडब्ल्यूडी गोहर के जेई के हवाले कर दिए गए हैं और दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों से यह पूछताछ की जा रही है कि यह सरकारी सीमेंट उन्होंने कहां से लाया। क्या उन्हें यह विभाग ने दिया या फिर किसी ठेकेदार ने। कुलभूषण वर्मा ने बताया कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए