कांगड़ा पेंटिंग और मंडी कलम को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी


कांगड़ा पेंटिंग

Kangra
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कला (ड्राइंग) विषय के पाठ्यक्रम में बदलाव की योजना बनाई है। इस विषय में अब कांगड़ा पेंटिंग और मंडी कलम को शामिल करने की तैयारी है। इसके अलावा छठी से दसवीं कक्षा तक अब ड्राइंग की अलग-अलग पुस्तकें तैयार की जाएंगी। अभी छठी से आठवीं तक एक जबकि नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए एक पुस्तक है। अब बोर्ड पांचों कक्षाओं के लिए अलग-अलग पुस्तकें प्रकाशित करेगा। स्कूलों में कला विषय को देवभूमि से जोड़ने के लिए इसे रोचक बनाया जाएगा
विज्ञापन
ताकि विद्यार्थियों की विषय में दिलचस्पी बढ़ सके। कांगड़ा पेंटिंग और मंडी कलम के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों की चित्र कलाओं को भी पाठ्यक्रम में जोड़ने की योजना है। कला विषय की पुस्तकों में चित्र भी कंप्यूटर के बजाय हाथ से बनाए जाएंगे। थ्योरी और प्रैक्टिकल में भी अनुपात तय किया जाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि कला विषय में बदलाव को लेकर विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। कांगड़ा, मंडी, सोलन, चंबा, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के विशेषज्ञों के सुझाव आए हैं, जिन्हें लागू करने पर बोर्ड जल्द फैसला लेगा।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए