विधायक को सौंपा मांग पत्र, न्यू पेंशन स्कीम लागू करने पर ढील दे रही सरकार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कांगड़ा। चौधरी विजय

 पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ ने सरकार से केंद्र की तर्ज पर कर्मचारी के दिव्यांग और आक्समिक मौत होने की स्थिति में पारिवारिक पेंशन प्रदान किए जाने की मांग की है। संघ ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किए जाने की भी पुरजोर वकालत हो रही है। अपनी मांगों को लेकर संघ ने जिला प्रधान लेखराम की अगुवाई में सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल को अपना मांगपत्र सौंपा और उनकी समस्याओं का निवारण करने की गुहार लगाई।
एनपीएस कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव भरत शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के लिए बनाई गई न्यू पेंशन योजना में बहुत खामिया हैं। हालांकि केंद्र सरकार के साथ ही देश के कई राज्यों ने कर्मचारियों के हितों के मद्देनजर इन खामियों को मानते हुए केंद्र कर्मचारियों के दिव्यांग और निधन होने पर उनके स्वजनों के लिए पारिवारिक पेंशन प्रदान कर दी है। लेकिन प्रदेश सरकार इस मामले में ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने सरकार से संबंध में जल्द अधिसूचना जारी करने की मांग की है।
अधिसूचना जारी होने पर कर्मचारी की मृत्यु या दिव्यांग होने की स्थिति में उनके परिवार को सीसीएस रूल 1972 के मुताबिक पुरानी पेंशन लाभ मिल सके। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि समय रहते उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघ आमरण अनशन जैसा निर्णय लेने को बाध्य होना पड़ेगा।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए