गोहर में होटल व ढाबा मालिकों पर शिकंजा, पकड़े 7 घरेलू गैस सिलेंडर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
मंडी। लकी शर्मा
 जिला के गोहर उपमंडल में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग द्वारा एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। विभाग द्वारा दुकानों में उपयोग में लाए जा रहे घरेलू गैस के 7 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। 



जानकारी के अनुसार बुधवार को गोहर उपमंडल के चैलचौक के गणई चौक स्थित होटल व ढाबों का निरक्षण निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग द्वारा किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर होटल व ढाबा मालिकों द्वारा अपनी दुकानों में घरेलू सिलेंडर उपयोग लाए जाना पाया गया।

इस पर निरिक्षक द्वारा 7 घरेलू सिलेंडरों को जब्त कर होटल व ढाबा मालिकों के विरुद्ध द्रवित पेट्रोलियम गैस(आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन)आदेश,2000 के परिच्छेद 3(1) सी तथा 7(सी) के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। विभाग के निरीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में होटल और ढाबा मालिकों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने बारे पहले कई शिकायतें सामने आई थी,जिस पर विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने होटल ढाबा मालिकों से अनुरोध किया है कि दुकान घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल ना करें और भविष्य में भी विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत