मंडी बस स्टैंड में दस ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो 
मंडी। संवाद सूत्र

सदर पुलिस ने बस स्टैंड में एक चिट्टा तस्कर युवक को दस ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा है। नशा तस्करी रोकने पर डीजीपी डिस्क मेडल लेकर शिमला से लौटे हैड कांस्टेबल टेकचंद ने युवक को गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टे सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में ला रही है। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक बस स्टैंड में चिट्टे की खेप लेकर जा रहा है। जिस पर हैड कांस्टेबल टेकचंद के नेतृत्व में एक पुलिस दल बस स्टैंड पहुंचा,युवक को तलाशी के लिए रोका। तहसीलदार की उपस्थिति में युवक की लोअर की जेब से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान रमन शर्मा(29) निवासी गरौडू जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले काफी समय से हेरोइन तस्करी में शामिल था और वीरवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा।
बताया जा रहा है कि युवक हेरोइन की खेप लेकर बस में जाने ही वाला था कि हैड कांस्टेबल टेकचंद व अन्य पुलिस जवानों ने उसे दबोच लिया। एसएचओ(सदर) विनोद ठाकुर ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि यह हेरोइन खेप कहां से लाई गई थी। उन्होंने बताया कि नशे के विरूद्ध पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। बता दें कि मंडी पुलिस लगातार चिट्टे व अन्य नशे की तस्करी पर सख्ती से पेश आते हुए कार्रवाई कर रही है। पुलिस की सख्त कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत