रात्रि गश्त में होमगार्ड जवानों को भी उपलब्ध करवाएं हथियार

 (मंडी)। होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाली में होमगार्ड के साथ हुए गोलीकांड की कड़ी निंदा की है। घटना के विरोध में हिमाचल प्रदेश होमगार्ड संघ की सुंदरनगर इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार को दो टूक शब्दों में चेताया है कि अगर शीघ्र ही पुलिस जवानों की तर्ज पर होमगार्ड के जवानों को हथियार न दिए गए तो एसोसिएशन कड़े कदम उठाएगी। रविवार को एसोसिएशन के प्रदेश प्रेस सचिव एवं कंपनी कमांडर जवाहर लाल शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों होमगार्ड ने सुंदरनगर में एकत्रित होकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि रात्रि गश्त के दौरान होमगार्ड जवानों को भी हथियार उपलब्ध करवाए जाएं।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पीड़ित होमगार्ड के जवान को आर्थिक मदद दी जाए। परिवार से किसी सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। इस अवसर पर प्रचार मंत्री प्यार सिंह, भूपेंद्र सिंह, धर्म सिंह, कन्हैया लाल ठाकुर समेत अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला