हैदराबाद घिनौना मामला: सिरमौर और सुंदरनगर में जनता का प्रदर्शन

हिमाचल क्राइम न्यूज़  
मंडी/ सिरमौर।  ब्यूरो रिपोर्ट
 हैदराबाद में दुराचार के बाद वेटरनरी महिला डॉक्टर हत्या मामले में  नाहन में कैंडल मार्च निकाला गया। महिला चिकित्सक के साथ इस कुकृत्य को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी गुस्सा फूट रहा है। लोग आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग कर रहे हैं। जिला मुख्यालय नाहन में  वेटनरी विभाग सहित नाहन मेडिकल कॉलेज के  प्रशिक्षु डॉक्टरों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर कैंडल मार्च निकाला। शहर के गुन्नूघाट से निकाले गए इस कैंडल मार्च में हाथों में बैनर लिए सभी ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की।

सुंदरनगर में भी स्कूली छात्रों ने अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिल रोष रैली निकाली। अप्पर बैहली से धनोटू चौक होते हुए महादेव शिव मंदिर तक रोष रैली निकाली। महिला डॉकटर के हत्यारों के लिए फांसी की सजा मांगी। जानकारी देते हुए समाजसेवी ब्रह्मदास चौहान व स्कूली छात्राओं ने बताया कि जिस तरह से देश में महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं, यह देश के लिए शर्मनाक विषय है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द इन हत्यारों को के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वह दिन भी दूर नहीं होगा कि नारी शक्ति सड़कों पर उग्र आंदोलन करेगी।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए