पालमपुर:PTC डरोह में नए भर्ती कांस्टेबल की ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
 कांगड़ा। न्यूज़डेस्क

भारत में ट्रेनिंग देने में पहला स्थान पाने वाले पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में नए भर्ती युवा कांस्टेबलों ने शुक्रवार से ज्वाइनिंग देने शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया आज भी जारी रहेगी। प्रदेश के विभिन जिलों से भर्ती हुए युवा कांस्टेबल  डरोह पहुंच गए हैं। बीते कल उनके सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स की गहनता से परखा गया। ज्वाइनिंग में किसी प्रकार की कोई भी गलती न हो इसके लिए लड़कों की हाइट और चेस्ट की दोबारा जांच की गई। पीटीसी में पहले, दूसरे, तीसरे, चौथी, पांचवीं और छठी वाहिनी के 973 कांस्टेबलों की ज्वाइनिंग ली जाएगी। इसके बाद 23 दिसंबर से इनका नौ महीने का  प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा।
पुलिस ट्रेनिंग महाविद्यालय डरोह के आईजी डाक्टर अतुल फुलझेले ने बताया कि इस पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 652 कांस्टेबलों को डरोह, 193 महिला कांस्टेबल को सकोह और 128 एक्स सर्विस मैन को बनगढ़ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीटीसी में नए भर्ती कांस्टेबल युवाओं के लिए हर प्रकार की सुविधा का ध्यान रखा गया है, ताकि इन्हें किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े। साथ ही युवाओं के साथ आए अभिभावकों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए