बार एसोसिएशन के सर्मथन में वकीलों ने किया अदालती कार्यवाही का बहिष्कार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
 मंडी। संवाद सूत्र

बार एसोसिएशन ने अंब बार एसोसिएशन के समर्थन में शुक्रवार को अदालती कार्यवाही का बहिष्कार किया। अंब बार एसोसिएशन पिछले एक माह से जज के दुर्व्यवहार को लेकर हड़ताल पर है। अब प्रदेशभर में बार एसोसिएशन ने अंब बार एसोसिएशन का समर्थन किया और हाईकोर्ट से जज के दुर्व्यवहार पर संज्ञान लेने का आग्रह किया। अंब बार एसोसिएशन के समर्थन में शुक्रवार सुबह वकील कोर्ट परिसर में एकत्रित हुए और नारेबाजी।

बातचीत करते हुए जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दिनेश शर्मा ने बताया कि तैनात एक जज ने कुछ वकीलों के साथ अभद्र व्यवहार किया और वर्तमान में भी यह व्यवहार जारी है। अंब बार एसोसिएशन के आग्रह बावजूद अभी तक हाईकोर्ट ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। जिस पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल में अदालतीकार्यवाही का बहिष्कार की कॉल की गई है। उन्होंने मांग की है कि अंब बार एसोसिएशन की मांग को जल्द पूरा किया जाए और समस्या का निदान किया जाए।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए