अब बस में बैठकर दफ्तर आएंगे सरकारी कर्मचारी, सरकार ने की पहल

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
 शिमला। न्यूज डेस्क

सरकारी कर्मचारी अब अपनी कारों से नहीं बल्कि बसों में बैठकर दफ्तर पहुंचेंगे। ट्रैफिक जाम और पार्किंग समस्या से जूझ रहे शहरों में समस्या को सुलझाने के लिए सरकार ने यह पहल की है। राजधानी शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल और सचिवालय के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। अब जिला मुख्यालयों से आवेदन मांगे गए हैं। पहले चरण में 50 विशेष बसें चलाने की तैयारी है।परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सचिवालय और आईजीएमसी शिमला में यह सेवाएं दी जा रही हैं।

शहरों को जाम से निजात दिलाने और कर्मचारियों को राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया है। सरकार की इस पहल से कर्मचारियों का डीजल-पेट्रोल का खर्च बचेगा तो परिवहन निगम की आय भी बढ़ेगी। परिवहन निगम के बेड़े में दर्जनों बसें खड़ी हैं। इन बसों का कर्मचारियों की सुविधा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह सुविधा शहरी क्षेत्रों में ही मिलेगी, जहां ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। शहरी क्षेत्रों में ये बसें दो से तीन स्टेशनों से चलाई जानी हैं। 
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत