सोलन:कंडाघाट में कार लुढ़की, 5 की मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

सोलन। विपन ठाकुर

शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सोलन से शिमला जा रही कार (एचआर- 03 पी 0534 ) डेढघराट के पास अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। रविवार सुबह ही हादसे का पता चला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को बाहर निकाला। शवों का पोस्टमार्टम सोलन अस्पताल में किया गया। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार ये सभी हरियाणा से शिमला घूमने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार कंडाघाट के जोखड़ी मोड़ के पास शनिवार देर रात यह हादसा हुआ। कार में उस समय पांच ही लोग सवार थे। सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार शर्मा ने इस हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि डेढघराट के पास यह हादसा शनिवार देर रात को हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत