चैक बाऊंस मामले में सुंदरनगर पुलिस ने धरा अपराधी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
मंडी, लक्की शर्मा।

सुंदरनगर थाना पुलिस ने चैक बाऊंस व आईपीसी की धारा 174 के मामले में वांछित चल रहे अपराधी को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। सुंदरनगर पुलिस टीम ने सुंदरनगर न्यायालय में विचाराधीन एक चैक बाऊंस व आईपीसी की धारा 174 के मामले में आरोपी को बल्ह उपमंडल के ढाबण से धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार आरोपी अनंत राम  के खिलाफ सुंदरनगर न्यायालय के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर-1 में चैक बाऊंस के बाद आईपीसी की धारा 174 में मामले विचाराधीन थे। आरोपी अनंत राम लगातार पेशियों से गैर-हाजिर रहता था। इस पर न्यायालय ने अनंत राम को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।

 पुलिस आरोपी की तलाश में उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन इसका कोई पता नहीं चल रहा था। वहीं सुंदरनगर पुलिस थाना टीम को आरोपी की गांव ढाबण में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर सुंदरनगर पुलिस टीम ने कांस्टेबल दिनेश और राकेश ने बल्ह के ढाबण में दबिश देकर उसे धर दबोच लिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि सुंदरनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गांव ढाबण से दबोचा गया है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत