होल्टा कैंट में सेना के पुराने भवन में लगी भीषण आग, मजदूरों का सामान जलकर राख

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कांगड़ा। राहुल गुप्ता

पालमपुर के अंकतर्गत आने वाले होल्टा कैंट में जेएनएन सेना छावनी में बीते कल देर शाम को सेना के पुराने भवन में अचानक आग लग गई। इसमें भवन का काम चल रहा था। और साथ ही वहा मजदूर रह रहे थे। आग लगने के कारण मजदूरों का सारा सामान जल गया पर कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर लीक होना माना जा रहा है। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग पालमपुर की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।
भवन में लकड़ी का अधिक इस्तेमाल किया गया था। इससे आग तुरंत पूरे भवन में फैल गई। आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग पालमपुर को दी गई। विभाग का वाहन लीडिंग फायरमैन और कार्यकारी अधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। विभाग के कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मजदूरों ने कहा उनके मोबाइल फोन भी जल गए हैं। सेना छावनी के अधिकारी कर्नल तिवारी ने आग लगने की पुष्टि करते हुए बताया मजदूरों का सामान जल गया है और जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध