मंडी:2 व्हीलर के बाद अब 3 व्हीलर पर पुलिस की सख्ती

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो 
मंडी। संवाद सूत्र

जिला में टू व्हीलर के बाद थ्री व्हीलर पर मंडी पुलिस सख्त हो गई है। एमवी एक्ट की अनदेखी करने वालों से मंडी पुलिस सख्ती निपट रही है। टू व्हीलर में सवारी के हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के बाद अब थ्री व्हीलर चालकों पर शिकंजा कसा जा रहा है।बिना वर्दी ऑटो चलाने व ओवरलोड़िंग करने वालों की अब खैर नहीं है। टू व्हीलर के साथ अब थ्री व्हीलर पर मंडी पुलिस का फोकस है। बिना वर्दी ऑटो चलाने वालों के अब पुलिस चालान काट रही है। जिससे चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।



रोजाना सुबह ट्रैफिक पुलिस टू व्हीलर के साथ ऑटो को भी रोककर जांच पड़ताल कर रही है। ऑटो चालकों के वर्दी पहनने, ओवरलोड़िंग, दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं। नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। एएसपी मंडी पुनीत रघु ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस एमवी एक्ट की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सभी से अपील है कि टू व्हीलर चलाती बार हेलमेट पहने, कार चलाती बार सीट बेल्ट जरूर बांधे। सभी चालक नियमों का पालन करें। यह आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है। बता दें कि एमवी एक्ट की कड़ाई से पालन करने के लिए मंडी पुलिस इन दिनों लापरवाह चालकों से सख्ती से पेश आ रही है। रोजाना जगह जगह ट्रैफिक पुलिस नाके लगाकर दस्तावेज चेक कर रही है और जागरूक करने के साथ चालान काट रही है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए