सुंदरनगर पुलिस ने 65 ग्राम चरस के साथ लखनऊ के चार युवकों को किया गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़
 मंडी, लक्की शर्मा।
         
                         
 हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले की सुंदरनगर पुलिस  ने उत्तर प्रदेश    के चार व्यक्तियों से 65 ग्राम चरस  बरामद करने में सफलता प्राप्त की है  जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस टीम हेड कांस्टेबल हरीश कुमार के नेतृत्व में नाकेबंदी के दौरान एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली पर पुंघ बैरियर पर मौजूद थी  मौके पर पुलिस टीम द्वारा हाईवे पर आ और जा रहे वाहनों की चैकिंग की जा रही थी  इस दौरान मंडी की ओर से आ रही एक कार नंबर डीएल-1 एनए-1139 की चेकिंग के दौरान उसमें सवार 4 व्यक्तियों की शक के आधार पर जांच की गई  वहीं चेकिंग के दौरान यूपी के लखनऊ जिले के चार निवासी के पास से 65 ग्राम चरस बरामद की गई
आरोपियों की शिनाख्त वैभव कुमार पुत्र नीरज कुमार, अग्रज शुक्ला पुत्र विद्या शुक्ला, अभिषेक पुत्र सुरेश कुमार और सैयद शाह पुत्र आसिक अली निवासी लखनऊ के तौर पर हुई है. पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है
इस मामले की पुष्टि करते हुए सुंदरनगर के डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि सुंदरनगर पुलिस टीम ने शुक्रवार को 4 आरोपियों को 65 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है  उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है.
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए