नाल्टी पुल के पास देसी कट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार

 (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के नाल्टी पुल के पास पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नाल्टी पुल के पास शनिवार रात पुलिस ने नाका लगाया था। इस बीच एक युवक को शक के आधार पर रोका। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो युवक से एक देसी कट्टा मिला। इस बारे में पूछताछ की तो युवक कोई जवाब नहीं सका। आरोपी की पहचान हिमाल (26) निवासी अंद्रेटा के तौर पर हुई है। युवक यह कट्टा कहां से और क्यों लाया, पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार युवक ने यह कट्टा नगरोटा बगवां में किसी को मारने के लिए खरीजा था। युवक नगरोटा में किसको और क्यों मारना चाहता था, यह अभी जांच का विषय है। युवक कट्टा कहां से लाया, इसका भी पुलिस खुलासा करेगी। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए