लाहौल स्पीति:मिट्टी और केमिकल के घोल से बनेंगी सड़कें


हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
लाहौल स्पीति। सहयोगी संवाददाता वीरेंद्र

सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश के दुर्गम इलाकों में अब नई तकनीक के जरिये सड़कों का निर्माण होगा। इस नई तकनीक में सड़क निर्माण में एक खास तरह का केमिकल का इस्तेमाल होगा, जिससे सड़कों की हालात सुधरेगी। केंद्रीय ग्रामीण मंत्रालय ने लाहौल में बनने वाली एक ऐसी ही सड़क के लिए 11 करोड़ 60 लाख रुपये की मंजूरी दी है। हालांकि, देश के पूर्वोत्तर राज्यों में इस तकनीक से सड़कों का निर्माण पहले ही किया जा रहा है।
हिमाचल में फिलहाल इस परियोजना को पायलट योजना के तौर पर शुरू किया जा रहा है। लाहौल में 8.9 किमी लंबी तिंदी-भुजंड सड़क का निर्माण इस तकनीक से किया जाएगा। चेन्नई की एक कंसलटेंट कंपनी जल्द इस सिलसिले में लाहौल का दौरा करेगी। नई तकनीक में सोलिंग-बेरिंग की जगह एक खास तरह के एंजाइमर लिक्विड केमिकल का इस्तेमाल होगा।

सोलिंग-बेरिंग में इस्तेमाल होनी वाली पत्थर की जगह इस केमिकल के साथ मिट्टी के घोल से एक मोटी लेयर तैयार किया जाएगा। यह खास घोल सोलिंग और बेरिंग की जगह इस्तेमाल होगा। केमिकल और मिट्टी के घोल से तैयार परत सड़क पर बिछाई जाएगी। इस पर टारिंग की जाएगी। माना जा रहा है इस एंजाइमर केमिकल से तैयार घोल पर बिछाई टारिंग में दरारें नहीं आती हैं।

परीक्षण में इस तकनीक से तैयार सड़कें लंबे समय तक बेहतर रहती हैं, जबकि इस नई तकनीक से तैयार सड़कों की निर्माण लागत परंपरागत तकनीक से बेहद कम है। लोनिवि चिनाब मंडल के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि लाहौल में तिंदी-भुजंड सड़क का निर्माण इस नई तकनीक से किया जाएगा। केंद्रीय ग्रामीण मंत्रालय ने 11 करोड़ 60 लाख रुपये के डीपीआर को मंजूरी दी है। बताया कि हिमाचल के चार जिलों में फिलहाल इस परियोजना को पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए