ऊना:शिक्षक पर छात्रा से अश्लील चैटिंग का आरोप

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
ऊना। जतिन कुमार

जिले में एक नाबालिग छात्रा ने सरकारी कॉलेज के शिक्षक पर व्हाट्सऐप पर अश्लील चैटिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त शिक्षक ने व्हाट्सऐप पर उसके साथ आपत्तिजनक और अश्लील चैटिंग की।

उधर, डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने कहा कि पुलिस ने नाबालिग छात्रा की शिकायत महिला पुलिस थाना ऊना में भेज दी है। गौरतलब है कि जिले में एक माह के भीतर इस तरह की यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व अंब क्षेत्र के ही एक स्कूल के सरकारी शिक्षक पर ट्यूशन के बहाने छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। छात्रा ने पहले तो बयान बदल दिया था, लेकिन निजी स्तर पर एनजीओ की ओर से की गई काउंसलिंग में अपने साथ हुई आपबीती साझा की थी।

 विभाग ने उक्त शिक्षक आरोप के बाद निलंबित कर दिया था। टाहलीवाल के साथ लगते एक स्कूल के शास्त्री अध्यापक पर भी करीब तीन दर्जन स्कूली छात्राओं ने छेड़छाड़ के आरोप जड़े थे। इसके बाद विभाग ने अध्यापक को निंलबित कर दिया था। पुलिस इन मामलों में जांच कर रही है। ताजा घटनाक्रम में शिक्षक पर छात्रा से अश्लील चैटिंग का मामला सामने आया है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए