नशे से बचाने के लिए कल आधे दाम में दूध बेचेगी सरकार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला। अमन खांगटा
फाइल फोटो
नशा निवारण कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार 31 दिसंबर को विटामिन डी व ए युक्त हिम गौरी दूध को आधे दाम में बेचेगी। एक लीटर दूध 46 के बजाय 23 रुपये में दिया जाएगा। इसके लिए राजधानी शिमला के रिज मैदान, सचिवालय और मंडी के सेरी मंच पर स्टॉल लगाए जाएंगे। एक दिन सस्ता दूध बेचकर सरकार युवाओं को ‘नशा छोड़ो, दूध पीयो’ का संदेश देगी.

स्टॉल मिल्क फेडरेशन द्वारा लगाए जाएंगे। अभियान के तहत इस बात पर जोर रहेगा कि लोग नशे को त्यागें और अपनी सेहत का ध्यान रखें। प्रसंघ ने प्रदेश सरकार के अभियान में ‘नशा छोड़ो दूध पीयो, हिम गौरी संग स्वस्थ जीएं’ स्लोगन शामिल किया है। प्रसंघ के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि दूध सेहत बनाए रखने के लिए एक अच्छा स्रोत है इसलिए लोग इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए