सूरज हत्याकांड मामले में जैदी के बाद पूर्व SP डीडब्ल्यू नेगी को कोर्ट से मिली जमानत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो शिमला (अजय)।



कोटखाई गुड़िया रेप मर्डर मामले से जुड़े सूरज लॉकअप हत्याकांड मामले में हिरासत में चल रहे पूर्व शिमला एसपी डीडब्ल्यू नेगी की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई जज सुरेश्वर ठाकुर की अदालत में हुई। जज ने पूर्व एसपी नेगी को कोर्ट से जमानत दे दी है। कोर्ट ने डीडब्ल्यू नेगी को जमानत पर रिहा कर दिया ।



गौरतलब है कि पूर्व एसपी नेगी पर झूठी एफआईआर बनाने, सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने, तथ्यों को छुपाने और पकड़े गए एक कथित आरोपी राजू के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कुछ लोगों को गवाह भी बनाया है। इनमें पुलिस विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मी भी शामिल बताए गए हैं।

कोटखाई में छात्रा के साथ हुई दरिंदगी व मर्डर के दौरान नेगी शिमला में एसपी थे। इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी सूरज की कोटखाई थाने में हत्या के दौरान भी वह शिमला एसपी थे। इससे पहले जब आईजी जैदी को सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिली थी उसी वक़्त डीडब्ल्यू नेगी की जमानत का रास्ता भी साफ हो गया था।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-AJAY
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए