हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

शिमला। ब्यूरो



प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को अपना चौथा बजट पेश किया. बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कई बार वित्तीय संकट का जिक्र किया. बजट भाषण के लगभग आखिर में मुख्यमंत्री से लेकर डिप्टी सीएम, मंत्री, विधायक, डीजीपी, मुख्य सचिव समेत तमाम अधिकारियों की सैलरी में कटौती की घोषणा भी हुई. लेकिन इस बजट में मुख्यमंत्री ने कई कर्मचारियों को सैलरी और मानदेय में बढ़ोतरी की सौगात दी है. ये घोषणाएं आगामी वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत 1 हजार 831 कर्मचारियों में से सात वर्ष पूर्ण कर चुके विभिन्न श्रेणियों के 823 कर्मचारियों को 1 अप्रैल, 2026 से एकमुश्त औसतन वृद्धि प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी लम्बे समय की मांग पूरी होगी.


  • स्वास्थ्य अधिकारी (आयुष) को 50,260 रुपये से बढ़ाकर 60,780 रुपये वेतन मिलेगा.
  • स्वास्थ्य अधिकारी डेंटल का वेतन 49,800 रुपये से बढ़ाकर 61,200 रुपये किया गया है.
  • फार्मासिस्ट को अब 30,500 रुपये की बजाय 46,500 रुपये मिलेंगे.
  • एएनएम का वेतन 26,650 रुपये से बढ़ाकर 38,500 रुपये किया गया है.
  • आशा को-ऑर्डिनेटर को अब 30,775 रुपये की बजाय 45,750 रुपये मिलेंगे.
  • ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर को 41,550 रुपये से बढ़कर 62,650 रुपये मिलेंगे.
  • अकाउंटेंट को 39,650 रुपये से बढ़कर 59,750 रुपये मिलेंगे.
  • लैब टेक्नीशियन को 35,750 रुपये से बढ़कर 49,500 रुपये मिलेंगे.
  • डेंटल हाइजीनिस्ट को 29 हजार से बढ़कर अब 42,000 रुपये मिलेंगे.

इसी प्रकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को भी सुखविंदर सिंह सुक्खू के बजट में सुख की खबर मिली है. इनकी सैलरी में भी बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है.

  • स्टाफ नर्स की सैलरी 13,925 रुपये से बढ़कर 25,000 रुपये.
  • लैब टेक्नीशियन का वेतन 14,400 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये किया गया.
  • फार्मासिस्ट को अब 13,000 की बजाय 25,000 रुपये मिलेंगे.
  • ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन की सैलरी अब 17,820 रुपये से बढ़कर 25,000 की गई.
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर की सैलरी भी अब 14,400 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये की गई है.

इसी तरह बजट 2026-27 में चौकीदार से लेकर आशा वर्कर्स तक के मानदेय में भी बढ़ोतरी का ऐलान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया है.


आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. उन्हें अब 11,500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा.

मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 1,000 रुपये मासिक बढ़ोतरी के साथ अब 8,300 रुपये मिलेंगे.

आंगनवाड़ी सहायिका को हर महीने 1,000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब 6,800 रुपये मानदेय मिलेगा.

आशा वर्कर के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ौतरी की गई है, अब उन्हें 6,800 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे.


सिलाई शिक्षकों के मासिक मानदेय में 1,000 रूपये बढ़ाने का ऐलान किया गया है.

मिड डे मील वर्कर का मानदेय 500 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया गया है. अब उन्हें 5,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे.

वाटर कैरियर (शिक्षा विभाग) का मानदेय 500 रुपये बढ़ोतरी के साथ 6,000 रुपये हो जाएगा.

जल रक्षक को 500 रुपये बढ़ोतरी के साथ 6,100 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे

जल शक्ति विभाग के मल्टी पर्पज वर्कर्स को 500 रुपये बढ़ोतरी के साथ 6,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा.

लोक निर्माण विभाग के मल्टी टास्क वर्कर्स को 500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी मिलेगी.

पैरा फिटर और पम्प ऑपरेटर को 500 रुपये बढ़ोतरी के साथ 7,100 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे.

पंचायत चौकीदार को 500 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 9,000 रुपये प्रतिमाह देने का ऐलान किया गया है.

राजस्व चौकीदार को 500 रुपये बढ़ोतरी के साथ 6,800 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे

राजस्व लम्बरदार का मानदेय अब 500 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,000 रुपये होगा

SMC अध्यापकों और IT Teachers के मानदेय में भी 500 रुपये प्रतिमाह का इजाफा किया गया है.

SPOs और प्राइम टाइम मल्टी टास्क वर्कर्स को 500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी की घोषणा की गई है.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

व्यवस्था परिवर्तन: हिमाचल पर्यटन निगम के 8 होटल जाएंगे निजी हाथों में, आदेश जारी

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री बदलने पर बोले राजनाथ सिंह, धामी धाकड़ बल्लेबाज, इसलिए उन्हें आखिरी ओवर में उतारा

UP: अवैध धर्म परिवर्तन के 8 आरोपियों पर गंभीर धाराएं बढ़ाने का आदेश Latest News क्राइम News18 हिंदी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे लौटे फॉर्म में, भारत को 154 रन की बढ़त

मंत्री के PSO ने की SDO कि पिटाई, मंत्री बोले "अधिकारी से PSO का नाम आया गलती से"

टीकाकरण: इंदौर ने रचा देश में नया इतिहास, एक दिन में सर्वाधिक 2.23 लाख टीका लगाने वाला देश का पहला जिला बना

कुल्लू: अटल टनल के शिलान्यास के कुछ दिन पहले गाड़ी से बरामद 3 रिवाल्वर, मचा हड़कंप

69000 Shikshak Bharti: दोनों पक्षों की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिकीं, 69000 शिक्षक भर्ती मामले में सुनवाई आज