पत्नी ने लगाया रात को फंदा

डेमो तस्वीर

हिमाचल क्राइम न्यूज़

ब्यूरो, (अजय) कांगड़ा || उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत एक प्रवासी विवाहिता महिला ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना पुलिस चौकी ढांगूपीर के साथ लगते गांव माजरा की है। मृतका तमिलनाडु व उसका पति ओडिशा का रहने वाला है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था तथा पिछले कई वर्षों से यहां एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में उसका पति ऑप्रेटर व वह मजदूरी का काम करती थी। मृतका का एक 10 साल का बेटा व 8 वर्ष की बेटी भी है।

पति-पत्नी दोनों करते थे शराब का सेवन
बताया जा रहा है कि मृतका व उसका पति दोनों शराब पीते थे। बीती रात को महिला का पति शराब पीकर सो गया और लगभग 12 बजे रात को जब उसकी आंख खुली तो उसने अपनी पत्नी को पंखे से लगाए फंदे पर झूलता हुआ पाया। इस पर उसने अपने एक अन्य साथी को इसकी सूचना दी तथा कंपनी प्रबंधन को भी सूचित किया। कंपनी प्रबंधन से सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ढांगूपीर प्रभारी संजय शर्मा, एस.एच.ओ. अजीत कुमार मौका पर पहुंचे व साक्ष्य जुटाए। उधर, डिप्टी एस.पी. डॉ. साहिल अरोड़ा भी मौके पर पहुंचे व महिला के शव को नीचे उतार कर कब्जे में लिया। पुलिस को मृतका के पति ने बताया कि स्कूलों में छुट्टियों के चलते दोनों बच्चे किसी रिश्तेदार के घर गए हुए हैं।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
मृतका की पहचान गोबिन्द थामल दास उर्फ अंजू (33) पत्नी सुदर्शन के रूप में की गई है। एस.डी.पी.ओ. नूरपुर डॉक्टर साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल नूरपुर भिजवा दिया है। फिलहाल मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Ajay
Himachal Crime News
H.P Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर पकड़ा 49 लाख कैश, बोला रोहरु जा रहा था cash

कोटखाई मामले:सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व IG जहूर जैदी को दी जमानत

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों कि भर्ती के लिए नोटिस जारी, 31 अक्टूबर तक आवेदन कि अंतिम तारीख

भाजपा का ही कार्य करें ऊर्जा मंत्री के लिए ठीक है:CM

हरियाणा में आफत बनी बेमौसम बरसात: 39 हजार हेक्टेयर में फसलें प्रभावित, 23 हजार किसानों ने मुआवजे का किया दावा

दाड़ी में रियल टाइम वाटर मानीटरिंग सिस्टम, सुधीर शर्मा ने धर्मशाला की जनता को दिया गिफ्ट

यूपी: अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर, 12 से ज्यादा की मौत, कई गंभीर

आईजीएमसी में 950 बेड, लेकिन मरीज 1586