DGP एस.आर. मरड़ी ने जारी किए आदेश, केवल विशेष परिस्थितियों में छुट्टी ले सकेंगे पुलिस जवान

H.P Police Chief: Sita Ram Merdi I.P.S

हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  शिमला ||भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए हिमाचल में पुलिस जवान अब विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी ले सकेंगे। पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरड़ी ने एस.पी. व कमांडैंटों को जारी आदेशों में स्पष्ट किया है कि असाधारण या विशेष स्थिति में भी जिला एस.पी. व बटालियनों के कमांडैंट अपने आलाधिकारियों जैसे आई.जी. व डी.आई.जी. रेंज या आई.जी. आम्र्ड पुलिस एंड ट्रेङ्क्षनग की अनुमति से ही जवानों को छुट्टी दे सकेंगे। आगामी निर्देशों तक यह व्यवस्था रहेगी। प्रदेश में भी पुलिस ने अलर्ट जारी किया हुआ है। कई स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय से प्रदेश में रह रहे कश्मीरियों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करने कहा है। इसके साथ ही मुख्य स्थानों पर सुरक्षा पहरा कड़ा करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।


सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट

इस बीच भारतीय वायुसेना द्वारा पी.ओ.के. में की गई एयर स्ट्राइक के बाद प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि पंजाब और जम्मू-कश्मीर के साथ लगते क्षेत्र महत्वपूर्ण स्थानों पर सरकार ने अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही चम्बा, कांगड़ा का गग्गल एयरपोर्ट, योल कैंप, शिमला और कुल्लू के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सी.एम. ने उम्मीद जताई है कि देश में जल्द हालात ठीक होंगे।

Report:-Deepak Rajput
©:-AU
Himachal Crime News
National Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सुक्खू सरकार ने लिया हिमकेअर योजना निजी हस्प्ताल में बंद करने का फ़ैसला

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

हमीरपुर:मामा को मौत के घाट उतारने वाला भांजा गिरफ्तार

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

Sirmaur:कर्फ्यू की उल्लंघन करने पर चालक गिरफ्तार