लोकसभा चुनाव2019:हिमाचल भाजपा ने की घोषणा, दो नए चेहरों को मिला मौका


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो || भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल से लोकसभा चुनाव के लिए चारों टिकट तय कर दिए हैं। कांगड़ा से खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं गद्दी नेता किशन कपूर और शिमला संसदीय सीट से पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप को टिकट मिले हैं।

कांगड़ा के सांसद शांता कुमार ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है तो दूसरी ओर शिमला से मौजूदा सांसद वीरेंद्र कश्यप का टिकट कट गया है। वहीं मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा को दूसरी बार लोकसभा टिकट मिला, जबकि तीन बार सांसद रह चुके लोकसभा में मुख्य सचेतक अनुराग ठाकुर का भी इस बार फिर टिकट तय हो गया। 

शुक्रवार देर रात तक चली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चारों टिकटों पर फैसला ले लिया गया। इन टिकटों पर शनिवार शाम को मुहर लग गई। हिमाचल में चारों टिकटों की घोषणा कर भाजपा ने कांग्रेस से पहले बाजी मार ली है।

कांगड़ा में शांता कुमार के मैदान से हट जाने के बाद भाजपा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर पर दांव खेला है।

 किशन कपूर ने विधानसभा चुनाव धर्मशाला से जीता था और जयराम सरकार में वह वरिष्ठ मंत्री हैं। दूसरी ओर, शिमला सीट से सुरेश कश्यप मैदान में होंगे, जो वर्तमान में सिरमौर जिले के पच्छाद हलके से भाजपा के विधायक हैं। 

उन्हें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का करीबी माना जाता है। रामस्वरूप शर्मा पिछले लोकसभा चुनाव में मंडी सीट से पहली बार चुनाव जीते थे। उन्हें लगातार दूसरी बार टिकट मिला है, जबकि अनुराग ठाकुर का टिकट शुरू से ही फाइनल माना जा रहा था।
Report:-Ruchika
©:DST
Himachal Crime News
National Bureau




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए