इमानदारी को सलाम: अमीन शेख ने सड़क पर मिले 20 हजार पुलिस को लौटाए


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो (अभिषेक) चंबा || प्रदेश के चंबा में एक अध्यापक ने सड़क पर मिले रुपयों को पुलिस को लौटा कर एक ईमानदारी की मिसालकायम की, जिन्होनें सड़क पर पड़े मिले रुपयों को पुलिस चौकी चंबा में जमा करवा दिए, जिसके बाद शाम को पुलिस रिपोर्ट लिखाने आए पीड़ित को पुलिस ने उसके पैसे वापस कर दिए. बता दें कि जिस व्यक्ति के पैसे गुम हुए थे वह चंबा के एक निजी बैंक में एजेंट के तौर पर कार्यरत हैं और अपने क्लाइंट से पैसे लेकर बैंक में जमा करवाने के लिए ले जा रहा था.

मामला चंबा मुख्यालय के राजपुरा का है जहां अध्यापक अमीन शेख को सड़क पर पड़े हुए कुछ रुपए मिले, जिसके बाद उन्होंने इन रुपयों को इकट्ठा कर पुलिस चौकी चंबा में जमा करवा दिए. शाम को जिस व्यक्ति के रुपए गुम हुए थे वह भी अपने खोए हुए रुपयों की रिपोर्ट लिखाने पुलिस चौकी पहुंचे, जब उन्हें पता चला कि किसी व्यक्ति ने यहां पर सड़क पर पड़े हुए पैसे जमा करवाएं है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जिसके बाद पुलिस ने उनके चौकी में जमा पैसों को पुलिस ने लौटा दिया. पीड़ित युवक ने अध्यापक अमीन शेख का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के लोगों को सम्मानित करना चाहिए ताकि और भी लोग इनकी इमानदारी से प्रेरित हों.


बता दें कि जिस व्यक्ति के पैसे गुम हुए थे वह चंबा के एक  निजी बैंक में  एजेंट के तौर पर  कार्यरत हैं और वह अपने क्लाइंट से यह बीस हजार रूपए  लेकर बैंक में जमा करवाने के लिए ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में वह पैसे कहीं गिर गए.  वहीं  ईमानदारी की मिसाल कायम करने वाले अमीन शेख की चंबा मुख्यालय की हर गली -मुहल्ले में ईमानदारी की खूब चर्चे हो रहे हैं.

चंबा जिला के एक स्कूल में कार्यरत अध्यापक अमीन शेख ने बताया कि जब वे अपने घर वापस जा रहे थे उन्हें सड़क पर कुछ रुपए गिरे हुए मिले, उन्होंने उन रुपयों को उठाकर पुलिस चौकी में जमा करवा दिया. उन्होंने बताया कि वह एक अध्यापक हैं और उन्हें सरकार द्वारा अच्छा खासा वेतन मिलता है और वे जानते हैं कि एक गरीब आदमी किस तरह से मेहनत करके पैसे कमाता है.

Report:-Akshay
©:NEH
Himachal Crime News
H.P Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए