हिमाचल में सीएम व पूर्व सीएम के अलावा सभी की सुरक्षा घटी


हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो,(जतिन) शिमला|| हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों को छोड़कर बाकी सभी मंत्रियों की सुरक्षा में कटौती कर दी गई है। निर्वाचन विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
प्रदेश की संयुक्त सुरक्षा आकलन समिति (जेएसएसी) ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों और प्रदेश के मंत्रियों को एक-एक निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) रखने का आदेश दिया है। ऐसे में अब इन सभी से एक-एक निजी पीएसओ वापस लेने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा विधायकों के साथ तैनात एक-एक पीएसओ को हटाने के आदेश दिए गए हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी एक-एक पीएसओ रख सकेंगे। जेएसएसी की बैठक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था श्याम भगत नेगी की अध्यक्षता में शिमला में हुई। इसमें निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत वीवीआइपी और वीआइपी की सुरक्षा का आकलन किया गया। लोकसभा चुनाव के दौरान जेएसएसी की बैठक दोबारा भी बुलाई जाएगी। इसमें इन निर्देशों की समीक्षा होगी।

Report:-JATIN
©:AU
Himachal Crime News
H.P Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए