देश के पहले वोटर के साथ चौकीदार जोड़ने पर चुनाव आयोग का नोटिस


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो (अजय) ||श्याम सरण नेगी देश के पहले Voter के नाम के साथ चौकीदार जोड़ने पर निर्वाचन आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने डीसी किन्नौर और श्याम सरण नेगी से पूछा है कि क्या यह पोस्टर व फोटो उनकी सहमति से तैयार किया गया है या नहीं। 
 कहेंगे।
                
आयोग ने इस बारे में भाजपा नेता को भी नोटिस जारी किया है। आयोग को शिकायत की गई है कि भाजपा के एक नेता ने ट्विटर पर श्याम सरण नेगी का पोस्टर तैयार किया है। इसमें नेगी के फोटो के साथ ‘मैं भी चौकीदार’ लिखा गया है।

लोकसभा चुनाव में ‘मैं भी चौकीदार’ लिखकर भाजपा के अभियान में शामिल किया गया है। हिमाचल में भाजपा नेता अपने फोटो के साथ ‘मैं भी चौकीदार’ लिखकर फोटो पोस्ट कर रहे हैं।

इसके चलते इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है। यह शिकायत निर्वाचन आयोग को रविवार को मिली है। सोमवार को आयोग ने इस शिकायत पर संज्ञान लिया गया है।

जिस पोस्टर को भाजपा नेता ने ट्वीट किया है, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को भी टैग किया गया है। श्याम सरण को नीली टोपी पहनाई गई है। साइड में ‘वोट कर’ लिखा गया है, जबकि लेफ्ट साइड में ‘मैं भी चौकीदार’ और उसके ठीक ऊपर रवि राणा लिखा गया है। 


Report:-AJAY
©:AU
Himachal Crime News
H.P Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए